Finance और EMI — आपका मनपसंद gadget, अब आपके budget में ❤️
पैसे की वजह से अपने मन का smartphone या TV लेने से समझौता मत कीजिए।
Mobile World पर EMI की सुविधा है — आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किश्तों में payment कर सकते हैं। यहाँ हम पूरा तरीक़ा साफ़-साफ़ लिख रहे हैं, ताकि दुकान पर आने से पहले ही आपको सब पता हो।
Paper Finance पर EMI किन-किन bank से मिलती है?
Aadhaar, PAN और bank की details देकर जो EMI बनवाई जाती है, दुकानदारी की भाषा में उसे paper finance कहते हैं। उसके लिए हमारी दुकान पर इन finance companies और bank की सुविधा उपलब्ध है:







- Bajaj Finserv
- IDFC FIRST Bank
- TVS Credit
- HDB Financial Services
- Home Credit
- Axio
Xiaomi Easy Finance - DMI Finance
Credit card वाली EMI इनसे अलग होती है — उसकी बात नीचे लिखी है।
Credit Card पर EMI
अगर आपके पास credit card है, तो अपने card पर भी EMI बनवा सकते हैं। Debit card पर भी कुछ bank यह सुविधा देते हैं।
HDFC, ICICI, SBI, Axis समेत लगभग सारे बड़े bank के credit card दुकान पर चलते हैं।
आपके card पर EMI बनेगी या नहीं, कितने महीने की बनेगी, और उस पर interest या processing fee कितनी लगेगी — यह पूरी तरह आपके bank के नियमों पर तय होता है, दुकान पर नहीं। Card लेकर आइए, counter पर machine में check करके बता देंगे।
Approval और rules — साफ़ बात
हमारी पहचान हमारी ईमानदारी है, इसलिए finance के नियम बिना घुमाए बता देते हैं:
- Approval और limit: कौन सा plan मिलेगा, down payment कितनी होगी, और loan approve होगा या नहीं — यह पूरी तरह finance company और आपके credit record पर तय होता है।
- Interest और fee: EMI पर लगने वाला interest और processing fee finance company या आपका bank तय करता है — दुकान नहीं।
- हमारा काम: हम system में check करके बता देते हैं कि आपके लिए कौन सी scheme बन रही है। पर आख़िरी फ़ैसला हमेशा finance company का ही होता है — हम उसका वादा नहीं कर सकते।
Finance के लिए ज़रूरी documents
दुकान पर आते समय ये साथ ले आइए:
- Aadhaar Card — original
- PAN Card — original
- Bank account की details — जिस account से किश्त कटेगी (passbook, ATM card या cheque book)
- वही mobile number, चालू हालत में — जो Aadhaar और bank account दोनों से जुड़ा है। OTP उसी पर आता है, इसलिए वो phone साथ होना ज़रूरी है।
ये चारों साथ हों तो काम एक ही चक्कर में हो जाता है। कुछ समझना हो तो पहले WhatsApp पर पूछ लीजिए।
KYC का सबसे ज़रूरी नियम
जिसके documents लग रहे हैं, उनका ख़ुद दुकान पर आना ज़रूरी है।
Finance company KYC में live photo और biometric verification करती है — यह उसी इंसान के सामने होने पर ही हो सकता है। इसलिए किसी रिश्तेदार या दोस्त के documents पर, उनके बिना, finance नहीं हो पाता। यह नियम bank का है और आपकी अपनी सुरक्षा के लिए ही है।
Logo और trademark के बारे में
इस page पर दिखने वाले सभी trademark, logo और brand के नाम उनकी अपनी-अपनी कंपनियों की संपत्ति हैं। इनका इस्तेमाल सिर्फ़ यह बताने के लिए है कि हमारी दुकान पर इन कंपनियों की EMI सुविधा उपलब्ध है। इससे इन कंपनियों की तरफ़ से Mobile World को किसी तरह का endorsement या partnership का दावा नहीं बनता।
All trademarks, logos and brand names shown on this page are the property of their respective owners. They are shown only to indicate the financing facility available at our store, and do not imply any endorsement beyond that.
आगे क्या देखना है?
- Home
दुकान पर क्या-क्या है, एक नज़र में। - क्या-क्या मिलता है
Mobile, Laptop, TV, AC, Fridge, Washing Machine और घर का बाक़ी सामान। - Repairing Services
Screen, battery, charging port, software — दुकान पर repairing की पूरी list। - After Sales Support
सामान लेने के बाद data transfer, settings और guidance। - हमारी Team
वो चेहरे जो counter पर आपको हमेशा मिलेंगे। - हमारे बारे में
1973 की किराना दुकान से 2016 की Mobile World तक का सफ़र। - नई जानकारी
ख़रीदने से पहले काम आने वाली बातें और दुकान की ख़बरें। - Contact Us
फ़ोन, WhatsApp, पता और Google पर हमारी listing। - दुकान पर आइए
रास्ता, timing और आने से पहले की छोटी सी तैयारी। - Privacy Policy
आपकी कौन सी जानकारी हम रखते हैं और कौन सी नहीं। - Terms & Conditions
दुकान के नियम — bill, brand warranty, delivery और timing की शर्तें। - Return और Exchange
वापसी, refund और पुराने phone के exchange के नियम — साफ़-साफ़।
📍 Mobile World
Shop No. 3896/661/29, Gurudwara Road, Block FNear Bada Gurudwara and Disposal Chowk
Jawahar Colony, NIT Faridabad, Haryana, India – 121005
रोज़ सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक, सातों दिन।
+91 93152 12131
🙏 Mobile World से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद! ❤️

Smartphones
Laptops & Tablets
Televisions
Air Conditioners
Washing Machines
Refrigerators
Inverters & Batteries
Audio & Wearables
Accessories