DIWALI AT MOBILE WORLDरोशनी, भरोसा और ख़ुशियाँ।

रोज़ 10 AM – 10 PM Jawahar Colony, NIT Faridabad10 AM–10 PM · महीने की आख़िरी तारीख़ बंद
← Tech Blog & Guides
Buying Guide

अपने कमरे के लिए सही AC tonnage कैसे चुनें

4 हिस्से
Split और Window AC — category की सांकेतिक तस्वीर

बड़ा AC अपने आप बेहतर नहीं होता। ज़रूरत से बड़ा AC कमरे को झट से ठंडा करके बंद हो जाता है, फिर थोड़ी देर में दोबारा चालू — इससे बिजली ज़्यादा लगती है और कमरे में नमी बनी रहती है। छोटा AC कभी बंद ही नहीं होता, और उसका compressor जल्दी थक जाता है।

'Ton' का मतलब वज़न नहीं होता

AC में ton उसके वज़न का नहीं, उसकी ठंडा करने की ताक़त (cooling capacity) का नाप है। इसलिए tonnage कमरे के हिसाब से चुना जाता है।

कमरे के हिसाब से tonnage

120 square feet तक1 ton
121 से 180 square feet1.5 ton
181 से 240 square feet2 ton

सिर्फ़ size से बात नहीं बनती

यह हिसाब बदल जाता है अगर कमरा सबसे ऊपर की मंज़िल पर है, दीवार पर सीधी धूप पड़ती है, छत ऊँची है, या कमरे में तीन-चार से ज़्यादा लोग एक साथ बैठते हैं। ऐसे कमरों में एक स्तर ऊपर वाला AC लेना ठीक रहता है।

दुकान पर क्या नाप कर लाइए

कमरे की लंबाई, चौड़ाई और छत की ऊँचाई नाप कर आइए, और यह भी बता दीजिए कि कौन सी मंज़िल है और मुख्य दीवार किस दिशा में है। हम आपके सामने हिसाब लगाकर बताएँगे, अंदाज़े से नहीं।

Inverter और normal AC में क्या फ़र्क़ है, यह इस guide में लिखा है।

इस बारे में कुछ पूछना है?

दुकान को message कीजिए — जवाब सीधे counter से मिलेगा।

यह post किसी को भेजिए
WhatsApp Facebook

और भी पढ़िए